रामपुर : म‍िलक में वाहन ने स्‍कूटी में मारी टक्‍कर, दो कांग्रेस नेताओं की मौत

[object Promise]

रामपुर, ज‍िले के म‍िलक में शनिवार की देर रात हाईवे स्थित हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी के पास स्‍कूटी सवार कांग्रेस नेताओं को वाहन ने टक्‍कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों परिवारों के लोग बदहवास हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद महेश्वरी के साथ कांग्रेस नेता सरदार गुरु चरण सिंह शादी समारोह में शामिल होकर वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों ही सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। लोगों ने घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरोंं ने विनोद महेश्वरी को मृत घोषित कर दिया।वहींं गंभीर रूप से घायल सरदार गुरु चरण को परिवार के लोग बेहतर उपचार के लिए बरेली लेकर गए थे। रविवार की सुबह इलाज के दौरान सरदार गुरु चरण ने भी दम तोड़ द‍िया।

[object Promise]
रामपुर के म‍िलक में हुए हादसे में दो कांग्रेस नेताओं की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

पर‍िवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

दोनों स्‍कूटी से एक साथ शादी में शाम‍िल होने के ल‍िए न‍िकले थे। वहां से साथ ही लौट रहे थे लेक‍िन रास्‍ते में हादसा हो गया। पर‍िवार के लोग उनके आने ही राह देख रहे थे, उन्‍हें उम्‍मीद थी क‍ि दोनों जल्‍द ही घर लौट आएंगे। लेक‍िन, जैसे ही हादसे ही सूचना दोनों पर‍िवारों के लोगों को म‍िली चीख-पुकार मच गई। पर‍िवार के लोगों का रोना देखकर द‍िलासा देने वालों की भी आंखें नम हो गईं। वहींं हादसे से पार्टी के स्‍थानीय कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *