रामपुर के व्‍यापारी को बस ने कुचला , कोहरे में लगातार हो रहे हादसे

[object Promise]

मुरादबाद, कोहरे की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। प‍िछले तीन से चार द‍िनों में हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। रामपुर में भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे में व्यापारी नेता को बस ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई‌।

[object Promise]
व्‍यापारी नेता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा समेत तमाम व्यापारी पहुंच गए।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष नरेश अरोरा शुक्रवार की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए मिलक गए थे‌‌। करीब दो बजे वहां से लौट रहे थे। रास्ते में हाईवे पर किसी वाहन ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। इस पर उन्होंने गाड़ी रोक ली और नीचे उतरकर गाड़ी को चेक करने लगे। इसी दौरान घने कोहरे में पीछे से आ रही बस ने उन्हें कुचल दिया। उनके साथी ने व्यापारी नेताओं को हादसे की सूचना दी। पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा समेत तमाम व्यापारी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हादसे के बाद परिवार बदहवास 

हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। परिवार के लोग व्‍यापारी नेता के आने की राह देख रहे थे। लेकिन उन्‍हें क्‍या पता था क‍ि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। जानकारी होने पर र‍िश्‍तेदार भी घर पहुंच गए। पर‍िवार के लोगों का रोना देखकर द‍िलासा देने वालों की भी आंखें नम हो गईं। वाहन ने पीछे से टक्‍कर न मारी होती तो शायद वह कार से नीचे नहीं उतरते लेकिन इतनी बड़ी अनहोनी हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *