राज्यमंत्री ने पांच जूनियर इंजीनियरों को सौंपा नियुक्ति पत्र, पढ़ाया ईमानदारी का पाठ

[object Promise]

कानपुर, राज्यमंत्री अजीत पाल ने सिंचाई व जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर चयनित पांच लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पारदर्शी व सही तरीके से काम करने की नसीहत दी। कहा, इमानदारी से काम करते हुए जनता की सेवा करें।

[object Promise]
कानपुर देहात के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिक अजीत पाल और भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला ने जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर पद पर चयनित युवाओं को काम में पारदर्शिता की नसीहत दी।

कानपुर देहात जनपद के मुख्यालय स्थित विकास भवन में राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिक अजीत पाल और भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला ने जिले के रागेन्द्र कुमार, योगेश कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार व शिवशंकर को नियुक्ति पत्र सौंपा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से यह चयन प्रक्रिया संपन्न हुई है, जिसके तहत प्रदेश के लोगों को आज नियुक्ति पत्र दिये गये हैं। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि पूर्ण लगन व ईमानदारी के साथ अपने पद पर कार्य करें और जनता की सेवा में अपना सही से योगदान दें।

विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि आप सभी अपनी मेहनत से यहां तक पहुंचे हैं, इसे कभी भूल न जाना। हमेशा विभाग के विकास कामों के लिए बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर आपको दिखाना है। नवनियुक्त जूनियर इंजीनियरों ने भी भरोसा दिया कि वह पूरी लगन से काम करेंगे और शिकायत का मौका नहीं देंगे। सीडीओ सौम्या पांडेय ने सभी इंजीनियर को बधाई दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *