नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व पीएम राजीव गांधी द्वारा विराट का अपनी टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करने वाले बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इस बीच, नौसेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने आगे आकर पीएम मोदी के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। पूर्व चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ऐडमिरल एल. रामदास (रिटायर्ड) ने बाकायदा बयान जारी कर बिंदुवार तरीके से उस दौरे का जिक्र किया है।
जिसके बारे में परिवार के साथ पूर्व पीएम के छुट्टियां मनाने की बात की जा रही है। उन्होंने साफ कहा है कि पीएम और उनकी पत्नी के साथ उस आधिकारिक दौरे पर कोई भी विदेशी नहीं था। खास बात यह है कि बयान विराट से जुड़े नौसेना के कई अन्य वरिष्ठ अफसरों के इनपुट के आधार पर जारी किया गया है।
ऐडमिरल रामदास ने बयान में कहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (बुधवार को) दिल्ली के रामलीला मैदान पर एक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लक्षद्वीप आइलैंड्स पर भारतीय नौसेना के जहाज विराट का इस्तेमाल 10 दिनों तक अपने पर्सनल क्रूज के तौर पर किया था और राजीव के साथ उनके परिवार और पत्नी सोनिया गांधी के परिवार के लोग मौजूद थे। संभव है कि उनका बयान इंडिया टुडे की अनीता प्रताप की रिपोर्ट पर आधारित हो।
ऐडमिरल ने आगे बिंदुवार तरीके से स्पष्ट करते हुए कहा कि वास्तव में मामला यह नहीं था। 32 साल पहले जो कुछ हुआ था, उसका क्रम इस प्रकार है और हम उस समय मौजूद थे। ऐडमिरल ने बताया कि वह वाइस ऐडमिरल पसरीचा- तत्कालीन कैप्टन और कमांडिंग ऑफिसर विराट, ऐडमिरल अरुण प्रकाश- कमांडिंग विंध्यगिरी, जो विराट के साथ चल रहा था और वाइस ऐडमिरल मदनजीत सिंह- गंगा के कमांडिंग ऑफिसर की लिखित प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने उस समय लक्षद्वीप आइलैंड्स के नेवल ऑफिसर इन चार्ज के नोट से भी इनपुट लिया है। ऐडमिरल ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ये बयान उपलब्ध हैं।
प्रधानमंत्री और मिसेज गांधी त्रिवेंद्रम से लक्षद्वीप जाने के लिएINS विराट पर सवार हुए थे। प्रधानमंत्री त्रिवेंद्रम में नैशनल गेम्स प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन के लिए चीफ गेस्ट थे। वह ऑफिशल ड्यूटी पर लक्षद्वीप जा रहे थे और वहां उन्हें (आइलैंड्स डिवेलपमेंट अथॉरिटी) की बैठक की अध्यक्षता करनी थी। यह बैठक लक्षद्वीप और अंडमान में बारी-बारी से होती है।
उनके साथ कोई भी विदेशी नहीं था। मैं (रिटायर्ड ऐडमिरल) बतौर फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिण नौसेना कमान (कोच्चि) भी ै विराट पर सवार हुआ। फ्लीट अभ्यास के तहत विराट के साथ चार और जहाज भी थे। बतौर फ्लैग ऑफिसर मैंने विराट पर उनके लिए डिनर रखा था। इसके अलावा विराट पर या उस समय किसी दूसरी शिप पर अन्य कोई भी पार्टी नहीं हुई थी।
Leave a Reply