राजस्थान : CM बने अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने ली उप-मुख्यमंत्री की शपथ

[object Promise]

जयपुर । सचिन पायलट राजस्थान के पांचवें उप मुख्यमंत्री बनाए गए है। सचिन पायलट ने मंत्री के रूप में शपथ ली और फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कल्याण सिंह की अनुमति से उन्हे उप मुख्यमंत्री का दर्जा दिया है । अल्बर्ट हॉल पर आयोजित भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में गहलोत और पायलट ने हिन्दी में शपथ ली। पायलट ने चूनरी का साफा पहन कर अपना देशी अंदाज दिखाया। शपथ ग्रहण से पहले और बाद में दोनों नेताओं के पक्ष में जोरदार नारेबाजी हुई।

मंच पर मौजूद गांधी से मिलने के लिए नेताओं का तांता लगा रहा। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं देवगोड़ा, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, डीएमके नेता एम के स्टालिन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतराम मांझी, जदयू के नेता शरद यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पंवार सहित कई नेता शपथ के साक्षी बने।

राज्य में वैसे तो उप मुख्यमंत्री बनाने की परम्परा नहीं रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी होने अथवा जातिगत समीकरण को साधने के लिहाज से उप मुख्यमंत्री बनाया जाता रहा है। 2002 के बाद राजस्थान को एक बार फिर उप मुख्यमंत्री मिलेगा। सबसे पहले टीकाराम पालीवाल को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय मोहन लाल सुखाडिया प्रदेश के मुख्यमंत्री थे ।गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं से मुलाकात की।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) के नेता एन चंद्रबाबू नायडू, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, द्रमुक नेता एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी, राजद नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी शामिल हुए।

मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेंद्र हुड्डा, सिद्धरमैया, आनंद शर्मा, तरुण गोगोई, नवजोत सिंह सिद्धू, अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेतागण भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *