राजधानी लखनऊ मे भूमाफिया मनोज यादव की खुलेआम गुंडागर्दी

[object Promise]

आरिफ रिजवी की रिपोर्ट 

लखनऊ । दबंग भूमाफिया दिनदहाड़े तमंचे लेकर घूम रहे हैं तमंचे के कुंदा और मुके से फुरकान अहमद को मारकर लहूलुहान किया। भू माफिया मनोज यादव के ऊपर कई मुकदमे है लेकिन पुलिस उसे अभी तक खुलेआम आसमान के नीचे घूमने दे रही है और यह किस तरीके से आम लोगों को यह भूमाफिया मनोज यादव निवासी बचान खेड़ा भटगांव थाना बंथरा का रहने वाला है दिनदहाड़े गोली मारने की धमकी देता है । भू माफिया मनोज यादव किस तरह से बंथरा थाने एसो को खुलेआम चुनौती दे रहा है कि तुम मेरा कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते हो। हम यहां दिनदहाड़े गोली चलाएंगे हम आपको बता दे यह पूरा मामला बंथरा थाने का है । गांव बचान खेरा जहां पर कुछ साल पहले फुरकान अहमद ने 4 बीघे जमीन खरीदी थी लेकिन भू माफिया मनोज यादव का इस इलाके में दबंगई चलता है जिसे भी जमीन खरीदना होगा पहले मनोज यादव को जमीन की एक-तिहाई पैसा देना होता है तब वह उस जमीन पर कब्जा करने देता है ।दिनदहाड़े वह कानून धज्जियां उड़ाता है और कहता है कानून मेरा कुछ भी नहीं उखाड़ पाएगी ।कानून को मैं जेब में लेकर चलता हूं और तो और खुलेआम यह भी कहता है बंथरा थाने एसो को बता दो यहां दिनदहाड़े गोली चलाएंगे लाशें बिछा देंगे मगर लखनऊ पुलिस मेरा कुछ नहीं कर सकती। वही पीड़ित लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी पर पूरा भरोसा करता है कि मुझे उनके द्वारा इंसाफ मिलेगा लेकिन लखनऊ पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है । जब तक कोई बड़ा हादसा ना हो जाए तब तक लखनऊ पुलिस नहीं जगती है । सवाल यह उठता है कि इतने बड़े भूमाफिया को आखिर में किस की संरक्षण मिल रही है। कई मुकदमे के बावजूद भी यह भूमाफिया मनोज यादव और इसके भाई खुलेआम इलाकों में गुंडागर्दी करते हैं और जिसे चाहे उसे मार देते हैं और जब पीड़िता थाने जाता है तो उसे रास्ते में घेरकर तमंचा दिखाकर कहते हैं अगली बार कहीं दूसरे जगह दिखे तो गोली मार देंगे ।मनोज यादव की कई वीडियो ऐसे वायरल होने के बावजूद भी इसकी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है ।

 

बंथरा थाने में बद्री प्रसाद नाम के दरोगा जो कई सालों से बंथरा थाने में है जो कि माना जाता है कि मनोज यादव के काफी करीबी हैं मनोज यादव इन्हीं के संरक्षण में दबंगई करता है पीड़िता फुरकान अहमद अपने जमीन को देखने गए थे तभी आज उन पर अचानक छह-सात लोग हमला कर दिए जिसमें उनके मुंह पर मारा गया और शरीर पर लात घूंसे और तमंचे की कुंदा मारा जैसे तैसे यह जान बचाकर वहां से भागे जहां योगी सरकार यह कहती है भू माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और उनको जेल भेजा जाएगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *