राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का तीसरे दिन हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुसाफिरखाना अमेठी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आज तीसरा दिन रहा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ०मनोज कुमार जी के नेतृत्व में धरौली ग्राम सभा के लिए स्वयंसेवकों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०के०सी० वर्मा जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया , कॉमर्स HOD डॉ० नीलम मौर्या व डॉ०जयप्रकाश पटेल भी उपस्थित रहे । ग्राम सभा धरौली में जाकर स्वयंसेवको ने लोगो को, साक्षरता, साफ-सफाई, यातायात के नियमों व मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया। बौद्धिक सत्र के दौरान डॉ०हरीराम यादव जी ने स्वयंसेवियों को सामाजिक, चारित्रिक,नैतिक,व बौद्धिक विकास की जानकारी दी।इस दौरान महाविद्यालय परिसर के कर्मचारी हरिश्चन्द्र जी समेत स्वयंसेवक, शिवम साहू, सूरज गुप्ता, आफताब आलम, ईशा, प्रज्ञा सिंह, प्रतिभा सिंह, अंतिमा सिंह, मनीषा, महिमा, बबिता, सदभामा, करिश्मा, ज्योति, सुधा, शालू सिंह, निशा, प्राप्ति, दीपशिखा, नीलम रावत, वंशिका कौशल, साक्षी सिंह, उमा मौर्य व पूजा समेत कई अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *