‘रंगीला गर्ल’ ने कांग्रेस को कह दिया अलविदा

[object Promise]

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस में शामिल हुईं मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है । बता दें कि मुंबई नॉर्थ से उर्मिला को टिकट भी मिला था लेकिन वो चुनाव हार गई थीं।

इसके बाद उर्मिला ने कहा था कि यह महज शुरुआत है, मैं राजनीति नहीं छोड़ूंगी. लेकिन अब उर्मिला ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। लगता है देश भर में कांग्रेस की बुरी गत के बाद उर्मिला ने पार्टी छोड़ने में ही भलाई समझी।

मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से नाराज उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं। लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदर ही राजीनिति के कारण मैं ऐसा नहीं कर पा रही हूं।

बीते दिनों उर्मिला मांतोडकर कांग्रेस में शामिल हुईं और नॉर्थ मुंबई से अपना पर्चा भरा। इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ रोड शो और रैलियां करके चुनावी दमखम दिखाया। 90s के दौर की सबसे सेक्सी ऐक्ट्रेस  में से एक रहीं उर्मिला मांतोडकर जब सड़कों पर रोड शो और रैलियां करती दिखीं तो उनका अलग ही पहलू देखने को मिला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *