युवती के पास से मेट्रो स्टेशन पर बरामद हुई पिस्तौल, न्यूज चैनल में करती है काम

[object Promise]

नोएडा के सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन पर जांच के दौरान एक न्यूज चैनल में काम करने वाली एक युवती के पास से पिस्तौल बरामद हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। कोतवाली सेक्टर 58 के थानाध्यक्ष शावेज खान ने बताया कि सीआईएसएफ जवानों द्वारा जांच के दौरान मंगलवार देर रात युवती के पास एक पिस्तौल मिली, जिसके बाद जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया।

इसके बाद नोएडा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। खान ने बताया कि युवती गुड़गांव की रहने वाली है। वह एक न्यूज़ चैनल में काम करती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिस्तौल उसके दोस्त की है, जिसके पास पिस्तौल रखने का लाइसेंस है।

बता दें कि मेट्रो में किसी भी तरह का हथियार लेकर प्रवेश करना वर्जित है। गौरतलब है कि 2015 में एक मामला सामने आया था, जब एक युवक पिस्तौल के साथ मेट्रो परिसर में घुस गया था और चांदनी चौक स्टेशन पर खुद को गोली मार ली थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *