युवक की चाकू से गोदकर हत्या, भाई को जेल भिजवाने के शक में की हत्या

[object Promise]

बुलंदशहर। नरसेना क्षेत्र में दबंग ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। दबंग ने भाई को जेल भिजवाने के शक में युवक पर हमला बोला। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कस्बा दौलतपुर कलां में सोमवार शाम 30 वर्षीय आशिफ पुत्र अलीशेर चाय की दुकान पर बैठा था तभी सलमान पुत्र जमील वहां आया और उसने चाकू निकाल कर अचानक आशिफ पर वार करने शुरू कर दिए। खून-खराबे और चीख पुकार से लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी ऊंचागांव पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ओर आरोपी हिस्ट्रीशीटर सलमान की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो पक्षो के बीच आपसी झगड़ा हुआ है । घायल पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *