यहां पानी की तरह बहा पेट्रोल, पब्लिक ही नहीं पुलिस ने भी लूट मचाई

[object Promise]

देवरिया जिला के बैतालपुर तेल डिपो से पेट्रोल लेकर नेपाल जा रहा टैंकर गोरखपुर में कौवाबाग पुलिस चौकी के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें भरा पेट्रोल सड़क पर बहने लगा। बेशकीमती पेट्रोल को यूं सड़क पर बहता देखकर पब्लिक गैलन लेकर उसे लूटने में जुट गई तो खबर पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस वालों ने सबसे पहले उन लोगों को खदेड़ा जो पेट्रोल लूटने में व्यस्त फिर इसके बाद कुछ सिपाही खुद और कुछ ने अपने कारिंदों को भेजकर अपना गैलन भी पेट्रोल से भरवाया। भीड़ बढऩे पर पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया। बीच सड़क पर टैंकर पलटने की वजह से मोहद्दीपुर- असुरन मार्ग पर सुबह चार बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक आवागमन बाधित रहा।

[object Promise]
गोरखपुर में पेट्राल से भरा एक टैंकर पलट गया। पेट्रोल को यूं सड़क पर बहता देखकर पब्लिक गैलन लेकर उसे लूटने में जुट गई तो खबर पाकर पुलिस भी पहुंची। इस बीच कुछ सिपाही खुद और कुछ ने अपने कारिंदों को भेजकर अपना गैलन भी पेट्रोल से भरवाया।

बड़ा हादसा टला, बैतालपुर डिपो से नेपाल जा रहा था पेट्रोल

लुंबिनी (नेपाल) का रहने वाला चालक उमेश कहार शनिवार की भोर में बैतालपुर डिपो से पेट्रोल भरा टैंकर लेकर निकला था। चार बजे के करीब कौवा बाग पुलिस चौकी के पास पहुंचा। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही चौकी प्रभारी राजेंद्र ङ्क्षसह व सिपाही पहुंच गए।

जानकारी होने पर टैंकर से गिर रहे पेट्रोल को बटोरने के लिए आसपास के लोग बाल्टी व गैलन लेकर पहुंच गए। उन्हें हटाने के साथ ही चौकी प्रभारी ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। 10 मिनट के भीतर दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। ट्रांसपोर्ट नगर से तीन क्रेन भी बुला लिया गया लेकिन टैंकर का वजन ज्यादा होने की वजह से उठाया नहीं जा सका। हादसे की खबर मिलने के बाद से बैतालपुर डिपो के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर एक बजे फर्टिलाइजर से पहुंचे 40 टन क्षमता वाले क्रेन की मदद से टैंकर को खड़ा किया गया। क्रेन से उठाने के दौरान निकलने वाली ङ्क्षचगारी से आग लगने का अंदेशा जताते हुए टैंकर उठने तक उसके ऊपर फोम की बौछार डाली गई।

टैंकर उठने पर अधिकारियों ने ली राहत की सांस

नेपाल जा रहे टैंकर में 20 हजार लीटर पेट्रोल भरा था। गनीमत रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसको लेकर अधिकारी सुबह से ही परेशान रहे। एसपी सिटी डा. कौस्तुभ, एसडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन और सीओ गोरखनाथ रत्नेश ङ्क्षसह पेट्रोल भरा टैंकर उठने तक मौके पर जमे रहे। दोपहर बाद तीन बजे टैंकर हटने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

चालक और खलासी को कोई चोट नहीं

कौवाबाग चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंंह  ने बताया कि टैंकर के चालक उमेश राजभर और खलासी पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्हें मामूली चोट लगी है। चालक ने बताया कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

एक सप्ताह पहले लगी थी आग

एक सप्ताह पहले बैतालपुर डिपो से पेट्रोल लेकर रूपंदेही (नेपाल) जा रहे टैंकर के पहिए में आग लग गई थी। गश्त कर रहा है मोहददीपुर चौकी प्रभारी ने नजर पडऩे पर टैंकर रुकवाया। कंट्रोल रूम में सूचना देकर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर आग बुझाई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *