मौके पर मिले दो युवतियां व एक युवक , मकान में छापा मारकर पकड़ा देह रैकेट

कानपुर चकेरी के शिवकटरा में सोमवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर एक देह संचालक रैकेट को पकड़ा। पुलिस ने मौके से दो युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शिवकटरा स्थित एक मकान से ऑनलाइन संचालित हो रहे देह संचालक रैकेट की पुलिस को जानकारी हुई। इसके बाद एएसपी कैंट सत्यजीत गुप्ता और चकेरी थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव टीम के साथ रात में मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद दो युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया। उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया। आरोपितों से पूछताछ कर देह रैकेट संचालक और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हेंं ऑनलाइन देह रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने मौके पर टीम के साथ पहुंचकर छापेमारी कर दो युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *