मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा-देश में अर्थव्यवस्था की एकदम पतली हालत

मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा-देश में अर्थव्यवस्था की एकदम पतली हालत

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी सरकार से ये सवाल तो सबको पूछना चाहिए कि उसके कार्यकाल में किसकी भलाई हो रही है। प्रधानमंत्री जी ने अमेरिका जाकर अपनी ‘हाउडी मोदी’ तो कर आए लेकिन अमेरिका ने वहां काम करने की इच्छा रखने वाले भारतीय लोगों के एच-1बी वीजा खारिज करने में बढ़ोत्तरी कर दी।

प्रियंका गांधी ने आगे बताया कि देश में अर्थव्यवस्था की हालत एकदम पतली है। सेवा क्षेत्र औंधे मुंह गिर चुका है। रोजगार घट रहे हैं। शासन करने वाला अपने में ही मस्त हैं, जनता हर मोर्चे पर त्रस्त है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *