मोदी सरकार का संजय निरुपम ने लिया पक्ष! खडग़े पर फिर साधा निशाना, कहा…

[object Promise]

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रमुख नेता नेता संजय निरुपम पिछले कुछ दिनों से अपनी पार्टी पर भड़ास निकाल रहे हैं। दरअसल महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और निरुपम इसके लिए अपनी अनदेखी से आहत हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपना गुस्सा जाहिर किया था।

बाद में पार्टी के ही एक अन्य नेता मल्लिकार्जुन खडग़े के खिलाफ भी उनकी बगावत सामने आई थी। अब बुधवार को एक बार फिर निरुपम ने खडग़े पर निशाना साधा। दूसरे शब्दों में कहें तो अप्रत्यक्ष तौर पर निरुपम ने मोदी सरकार का बचाव किया है। दरअसल खडग़े ने फ्रांस में एक दिन पहले रक्षा मंत्री द्वारा राफेल विमान की पूजा पर तंज कसा था।

खडग़े के बयान पर निरुपम ने कहा कि शस्त्र पूजा कोई अंधविश्वास नहीं है। यह हमारी परंपरा का प्रतीक रहा है। समस्या ये है कि खडग़े नास्तिक हैं, इसलिए उन्हें यह तमाशा लगता है। ऐसे लोग केवल एक फीसदी हैं. लेकिन यह विचारधारा कांग्रेस की नहीं हो सकती।

आपको बता दें कि खडग़े ने कहा था कि इस तरह के तमाशे की जरूरत नहीं थी। जब हमने बोफोर्स जैसे हथियार खरीदे, तब दिखावे के लिए कोई वहां लाने नहीं गया था। राफेल पर ऊं लिखना और उसकी पूजा करना सही है या गलत, इसका निर्णय एयरफोर्स ऑफिसरों को करना है। ये लोग जाते हैं, दिखावा करते हैं और (विमान के) अंदर बैठते भी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *