मोदी ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा, ये बंधन नामदारों का अनोखा गठबंधन है !

[object Promise]

मुंबई । पश्चिम बंगाल में विपक्ष की महारैली में सीएम ममता समेत कई विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर एक तरफ से हमला बोला है। विपक्षी महारैली के बाद प्रधानमत्री नरेंद्रभाई मोदी आक्रमक मोड़ में आ गए है। और विपक्षी महागठबंधन पर पीएम मोदी कटाक्ष कर रहे है। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए ऐक्शन मोड में आ चुके पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्ष पर करारा तंज कसा।

पीएम ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने चुनाव से पहले ही हार के बहाने खोज लिए लिए हैं। ये लोग अभी से ईवीएम पर सवाल उठाने लग गए हैं। एक दिन पहले शनिवार को कोलकाता में ममता बनर्जी के मंच पर जुटे विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, ‘उन्होंने भी गठबंधन किया है और हमने भी किया है।

उन्होंने दलों के साथ गठबंधन किया है और हमने देश की सवा सौ करोड़ जनता से किया है। आप लोग बताइए कौन सा गठबंधन ज्यादा बढ़िया है। मुंबई में कोल्हापुर के बूथ वर्कर्स से बातचीत में पीएम ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाने पर विपक्ष को घेरते हुए कहा, ये लोग अभी से ही हार (2019 लोकसभा चुनाव) को लेकर बहाने खोजने लगे हैं। ईवीएम को विलन बताने लगे हैं। यह स्वाभाविक है कि हर राजनीतिक पार्टी चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन जब कुछ दलों को जनता का आशीर्वाद मिलता तो वे परेशान हो जाते हैं।

वे लोग जनता को बेवकूफ समझते हैं और इसलिए रंग बदल रहे हैं। इस दौरान ममता की रैली पर सवाल उठाते हुए कहा, वहां मंच पर मौजूद नेताओं में ज्यादातर लोग किसी बड़े नेता के बेटे थे। कुछ ऐसे भी थे जो अपने बेटे-बेटी को सेट करने में लगे हैं। उनके पास धनशक्ति है और हमारे पास जनशक्ति है। महागठबंधन पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, ये गठबंधन एक अनोखा बंधन है। ये बंधन तो नामदारों का बंधन है। ये बंधन तो भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, घोटालों, नकारात्मकता और असमानता का गठबंधन है। ये एक अद्भुत संगम है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *