मेरठ : वाल्मीकि समाज का कमिश्नरी पर विरोध प्रदर्शन , आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग , पढ़ें मामला

[object Promise]

मेरठ, मेरठ में वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति के साथ मारपीट और अपशब्द कहकर अपमानित करने के विरोध में शनिवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने कमिश्नरी पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसएसपी के नाम ज्ञापन एसपी देहात को दिया। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना था कि समाज के एक व्यक्ति नवनीत पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र कुमार निवासी भगवतपुरा ने एक प्लाट माधव पुरम सेक्टर 2 पेट्रोल पंप के बराबर में खरीदा था। उक्त प्लाट खरीदना वाल्मीकि समाज के व्यक्ति के लिए अभिशाप बन गया।

[object Promise]
वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति के साथ मारपीट और अपशब्द कहकर अपमानित करने के विरोध में मेरठ में शनिवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने कमिश्नरी पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

यह है मामला

उनका कहना था कि गत 13 दिसंबर को मनोज भट्ट, दीपक, भुवनेश, धर्मानंद निवासी माधव पुरम सेक्टर 2 ने वाल्मीकि समाज के नवनीत आदि को न केवल अपशब्द कहकर अपमानित किया। बल्कि धमकी भी दी कि वह उनके बीच नहीं रह सकता। क्योंकि आसपास उच्च वर्ग के लोगों ने मकान खरीदे हैं। उनका यह भी आरोप था कि दुर्भावना प्रकट करते हुए माधवपुरम पेट्रोल पंप पर नवनीत के भाई अश्वनी के पैरों पर अपना टू व्हीलर चढ़ा दिया और मारपीट की। नवनीत व उनके भाई अश्वनी ने बड़ी मुश्किल में अपनी जान बचाई। वाल्मीकि समाज के व्यक्ति ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ब्रह्मपुरी को प्रार्थना पत्र दिया। मारपीट की फुटेज के आधार पर थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।

वाल्मीकि समाज की मांग

उनकी मांग थी कि दर्ज मुकदमे के आधार पर जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका यह भी कहना था कि चोटी काटने का झूठा आरोप लगाकर उनके समाज को बदनाम करने का प्रयास किया गया। यह वह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह रहे प्रदर्शन में शामिल

प्रदर्शन के बाद समाज के लोगों ने एसपी देहात को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र, कैलाश चंदोला, विग्नेश विद्यार्थी, आकाश, शिखा भारती विजेंद्र सूद व सतीश छजलाना आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *