मेरठ : कैली के पास ओवरटेक करते हुए दो बसों में भिड़ंत, 20 यात्री घायल

[object Promise]

मेरठ, मेरठ के खरखौदा में मंगलवार सुबह हापुड़ रोड पर कैली गांव के बस स्टैंड पर ओवरटेक करते हुए दो बसों की भिड़ंत में करीब 20 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एनएचएआइ की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया।

[object Promise]
मेरठ में हापड़ रोड़ पर कैली गांव के पास दो बसों की भिड़ंत में करीब बीस यात्री घायल हो गए। यह हादसा उस वक्‍त हुआ जब एक बस दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। घायल यात्रियों को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया है।

मंगलवार सुबह प्राइवेट बस हापुड़ से मेरठ जा रही थी। कैली स्टैंड पर प्राइवेट बस पहुंची तो उसमें से कुछ यात्री उतरने लगे। तभी मेरठ की तरफ से तेज गति से आ रही मध्य प्रदेश डिपो की बस ने ओवरटेक करते हुए प्राइवेट बस में टक्कर मार दी।

ये लोग हुए घायल

मध्य प्रदेश डिपो की बस हरिद्वार से ग्वालियर जा रही थी। दोनों बसों की भिड़ंत में करीब 20 लोग घायल हो गए।सूचना पाकर पुलिस और एनएचएआइ की टीम ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त दोनों बसों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल होने वाले यात्री  मुकेश एवं मुनेश निवासी धीरखेड़ा, रीता पत्नी लोकेंद्र, रीता के पिता प्रतिपाल एवं बेटी दीपा, निवासी चितौली जनपद हापुड़, मुनेश निवासी अटूट आ जनपद हापुड़, प्रवीण पत्नी यामीन निवासी असोडा हापुड़, हाफिदा व उसकी बेटी सिमरन और बेटा फरमान निवासी अशोडा जनपद हापुड़, बिना अरोड़ा हापुड़, नसरुद्दीन निवासी बक्सर प्राइवेट बस चालक, वकील परिचालक निवासी बक्सर, अजरुदीन निवासी हापुड़, अफसाना निवासी पीपली खेड़ा खरखोदा, इमराना निवासी मेरठ, नरेश निवासी मेरठ, कमलेश निवासी हापुड़, हरीश चंद निवासी गंगा नगर मेरठ समेत 20 लोग घायल हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *