मेरठ, मेरठ में आधार कार्ड बनाने के लिए जन सेवा केंद्र शुरू करने के लिए बीएसएनएल की तैयारी अंतिम चरण में है। कर्मचारियों के बड़ी संख्या में वीआरएस पर चले जाने के कारण इस प्रक्रिया में देरी हो रही थी। मेरठ शहर में पांच और पूरे जिले में आठ स्थानों पर बीएसएनएल के सीएससी जनसेवा केंद्र पर\ यह सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण अंतिम चरण में पहुंच गया है। श्रृद्धापुरी कंकरखेड़ा में आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। प्रत्येक सेवा केंद्र पर दो कंप्यूटर सिस्टम लगाने की व्यवस्था की गई है। जिसमें बीएसएनएल के अधिकारियों ने न्यूनतम 100 आधार कार्ड बनाने का दावा किया है।
श्रृद्धापुरी में प्रशिक्षण कार्य पूरा
बीएसएनएल मेरठ के महाप्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि कंकरखेड़ा के श्रृद्धापुरी में बीएसएनएल कार्यालय पर प्रशिक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके लिए टेंडर भी जारी हो गया है। शहर के अन्य जन सेवा केंद्रों पर भी जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। बीएसएनएल अपने एक्सचेंज कार्यालयों पर ही जन सेवा केंद्रों को संचालित करेगा।
शहर में यहां बनेंगे आधार कार्ड
- बीएसएनएल शहर के इन स्थानों पर आधार कार्ड बनाएगा
-
शास्त्रीनगर तेजगढ़ी
-
बांउड्री रोड लालकुर्ती
-
गंगानगर डिवाइडर रोड
-
श्रृद्धापुरी कंकरखेड़ा
-
दिल्ली रोड स्थित ब्रहमपुरी एक्सचेंज
देहात क्षेत्र में
-
सरधना
-
मवाना
Leave a Reply