यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र पिपरपाती में शनिवार की देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कुशीनगर के रहने वाले एक बदमाश को पैर में गोली लगी है जबकि कोतवाली के एसएसआई भी घायल हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवरिया सदर कोतवाली पुलिस को मुखबीर से बाइक सवार बदमाशों के पिपरपाती की तरफ से गुजरने की सूचना मिली थी। इस पर देर रात कोतवाली के एसएसआई विपिन मलिक ने पुलिस फोर्स के साथ पिपरपाती के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार दो संदिग्धों को पुलिसकर्मियों ने रुकने का ईशारा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी।
इस घटना में कुशीनगर जनपद के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के बदमाश इबरान के पैर में गोली लग गई और उसे दबोच लिया गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। इस घटना में कोतवाली के एसएसआई विपिन मलिक के भी हाथ में गोली लगने से घायल हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने घटना स्थल के साथ ही अस्पताल पहुंच कर वारदात की जानकारी ली। दबोचा गया बदमाश कुशीनगर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं।
इस सम्बंध मे पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने बतया की मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश शातिर है। अगस्त 2020 में सदर कोतवाली के पिपरपाती के समीप ही कोतवाली के अपाची दस्ता की बाइक छीन कर नहर में फेंक दिया था। इस मामले में यह वांछित चल रहा था। तभी से पुलिस को इसकी तलाश थी।
Leave a Reply