नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को अब एयरफोर्स के पायलट ही उड़ाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब इस विमान को एयर इंडिया के पायलट नहीं उड़ा पाएंगे। भारत के पास अगले साल जुलाई में दो कस्टमाइज्ड बी-777 प्लेन आएंगेद्ध अभी बी-747 हैं, जिसमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति यात्रा करते हैं। अब नए दो बी-777 विमानों को अगले साल जुलाई से एयरफोर्स के पायलट उड़ाएंगे। इन विमानाें में नई मिसाइलें लगी होंगी जो आपातकाल की स्थिति में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे सके।
साल 2020 जुलाई तक अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग दो नए बी-777 विमान भारत पहुंचाएगा। इन्हें सिर्फ एयरफोर्स के पायलट ही उड़ा पाएंगे। इनको एयरइंडिया-वन कहा जाएगा।
एयरफोर्स के 4 से 6 पायलटों को एयर इंडिया पहले ही बी-777 उड़ाने की ट्रेनिंग दे चुके हैं। इनके अलावा कुछ और पायलटों को भी ट्रेनिंग देने की योजना है। इसमें भी सिर्फ राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ही उड़ सकेंगे। आपको बताते जाए कि इन दोनों बी-777 विमानों में स्टेस-ऑफ-द-आर्ट मिसाइल डिफेंस सिस्टम लगा होगा। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम का नाम है लार्ज एयरक्राफ्ट इंफ्रारेड काउंटरमेजर्स। इसके अलावा इसमें सेल्फ प्रोटेक्शन सूट्स भी होंगे।
Leave a Reply