रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुसाफिरखाना अमेठी में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सशक्तिकरण व सम्मान हेतु शारदीय नवरात्र से वासन्तिक नवरात्र के मध्य 17 अक्टूबर से 22 अप्रैल मिशन शक्ति संचालित किया जा रहा था महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर के सी वर्मा के निर्देश में महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य डॉ आर एस यादव प्रो. हरिराम यादव डॉ मनोज कुमार ने 17 अक्टूबर से प्रतिदिन के कार्यक्रम शासन आदेशानुसार निर्धारित कर प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक नियमित रूप से संपन्न करवा रहे हैं इन कार्यक्रमों में प्रतिदिन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा महिलाओं से सरोकार रखने वाले विषयों पर वेबीनार का आयोजन एवं आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है मिशन शक्ति के अंतर्गत ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें निबंध लेखन के विषय नारी सम्मान आदर्श सिद्धांत एवं यथार्थ तथा मेरे सपनों का समाज विषय दिया गया है स्लोगन प्रतियोगिता में महिला शिक्षा सशक्तिकरण व सुरक्षा पोषण स्वच्छता एवं रोगों की रोकथाम विषय निर्धारित किया गया है महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध एवं रोकथाम पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं बालिका फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित कि जा रही है। मिशन शक्ति के इन कार्यक्रमों के अंतर्गत 22 अक्टूबर को प्रोफेसर रवी राज वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान के पोषण युक्त भोजन एवं स्वस्थ दिनचर्या के संबंध में व्यावहारिक आयामों पर प्रकाश डाला प्रोफ़ेसर हरिराम यादव असिस्टेंट प्रोफेसर प्राणिविज्ञान में अरुणिमा सिन्हा नेशनल वालीबॉल प्लेयर के साहसिक जीवन की प्रेरणात्मक खेतों की जानकारी दी थाना मुसाफिरखाना पुलिस विभाग से आए उप निरीक्षक गुलाब चंद्र पाल कांस्टेबल मोहम्मद सरवर महिला कांस्टेबल सारिका एवं रूबी यादव ने स्थित होकर छात्रों को शपथ दिलाई तथा छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए टिप्स दिए औऱ उन्होंने महाविद्यालय में छात्राओं के लिए एक शिकायत पेटिका भी लगाई।
Leave a Reply