मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत समस्त सीएचसी/पीएचसी में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

[object Promise]
[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के सभी सीएचसी/पीएचसी में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत, शक्तिपरी, लैंगिंक समानता, लैंगिंक हिसां की रोकथाम पीडि़त को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाना, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव, सहायता, पुनर्वास तथा हिंसा करने हेतु दण्ड का प्रावधान जैसे विषयों पर चर्चा कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिये विशेष बल दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं आशा तथा एएनएम कार्मिकों के माध्यम से विकास खंड, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं, बालिकाओं, बालकों के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों की रोकथाम तथा लैंगिक समानता, कन्या भ्रूण हत्या के बारे में विस्तृत रूप से प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में महिलाएं, बालिकाएं, बालकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम विकासखंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के संबंध में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला एवं बच्चों के अधिकारों के संबंध में विस्तृत रूप से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें अधिक संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही। अभियान में समाज में लैंगिक समानता लाने, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने जैसे विषयों पर जोर देकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *