मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आज समस्त विद्यालयों में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी 20 अक्टूबर 2020, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज जनपद के सभी विकास खंडों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों /विद्यालयों/स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत, शक्तिपरी, लैंगिंक समानता, लैंगिंक हिसां की रोकथाम पीडि़त को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाना, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव, सहायता, पुनर्वास तथा हिंसा करने हेतु दण्ड का प्रावधान जैसे विषयों पर चर्चा कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिये विशेष बल दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज जनपद अमेठी के समस्त विद्यालयों में शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों के माध्यम से विकास खंड, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं, बालिकाओं, बालकों के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों की रोकथाम तथा लैंगिक समानता, कन्या भ्रूण हत्या के बारे में विस्तृत रूप से प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में महिलाएं, बालिकाएं, बालकों के द्वारा प्रतिभाग किया ।उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित बालक /बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में चल रही 1098 चाइल्डलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन तथा 112 पुलिस सहायता के संबंध में विस्तृत रूप से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी /बाल विकास परियोजना अधिकारी/मुख्य सेविकायें एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों के द्वारा जन सामान्य को महिलाओं एवं बच्चों के संबंध में चल रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि माननीय सांसद/मंत्री महिला एवं बाल विकास व वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार अमेठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रधान श्रीमती रीता पांडे ग्रामपंचायत पनियार, श्रीमती गीता मिश्रा आशा उपकेंद्र शाहमऊ, श्रीमती सुमन लता आंगनवाडी कार्यकत्री दखिनगांव, श्रीमती निर्मला देवी किसान कौहार, श्रीमती कंचन सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना को गुलाबी साफा पहनाकर एक पुस्तक के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यमंत्री गन्ना एवं चीनी उद्योग उत्तर प्रदेश सरकार श्री सुरेश पासी, जिलाधिकारी अमेठी श्री अरुण कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डा अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान में समाज में लैंगिक समानता लाने, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने जैसे विषयों पर जोर देकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *