मिल रहा काम: गंगवार, घरों से वापस लौट रहे प्रवासी मजदूर

[object Promise]

नई दिल्ली। करीब 1 करोड़ प्रवासी मजदूर अपने राज्यों में वापस लौट गए थे क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण वे बेरोजगार हो गए थे। लेकिन अब ये मजदूर वापसी कर रहे हैं और उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। यह जानकारी श्रम व रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बुधवार को दी। उन्होंने बताया, ‘मिली जानकारी के अनुसार, करीब 1 करोड़ श्रमिक जो दूसरे राज्यों में काम करते थे लॉकडाउन के दौरान अपने गृह राज्य वापस चले गए थे। लेकिन अब उनमें से अधिकांश अपने काम के लिए फिर से दूसरे राज्यों में लौट चुके हैं और उन्हें नौकरी भी मिल रही है।

सदन में सपा नेता राम गोपाल यादव ने प्रवासी मजदूरों को लेकर सप्लीमेंटरी सवाल किया था जिसका जवाब देते हुए श्रम मंत्री ने यह जानकारी दी। सपा नेता यह जानना चाहते थे कि असंगठित सेक्टर में कितने श्रमिकों की नौकरी इस कोरोना वायरस महामारी के दौरान फैक्ट्रियों के बंद होने से चली गई।  संगठित सेक्टर में 10 करोड़ श्रमिक और असंगठित सेक्टर में 40 करोड़ श्रमिक काम करते हैं। गंगवार ने बताया कि सरकार प्रयास में जुटी है और ऐसे कई प्रोग्राम की शुरुआत की है जिसमें लोगों को काम मिल सके। ‘

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *