‘मिनी सीरियल किलर’ -आठ साल की उम्र का मासूम दिखने वाला बच्चा मजे के लिए करता था कत्ल !

‘Mini serial killer’

मानवीय इतिहास में सीरियल किलिंग की घटनाएं काफी पुरानी हैं. सीरियल किलर ठग बहराम से लेकर निठारी के श्नर पिशाचश् सुरेंद्र कोली तक अनेकों नाम हमारे सामने हैं. ंरजंा.पद सीरियल किलिंग की घटनाओं पर एक सीरीज पेश कर रहा है. इस कड़ी में आज हम बताने जा रहे हैं भारत के सबसे छोटी उम्र के सीरियल किलर के बारे में, जो महज आठ साल की उम्र में मजे के लिए कत्ल करता था.बिहार में क्राइम जिस हिसाब से बढ़ा है, वाकई चिंता का विषय है. आए दिन होती इन घटनाओं ने लोगों के दिल में खौफ और आतंक भर दिया है. मानवीय इतिहास में सीरियल किलिंग की घटनाएं काफी पुरानी हैं.। आज हम बताने जा रहे हैं भारत के सबसे छोटी उम्र के सीरियल किलर के बारे में, जो महज 8 साल की उम्र में मजे के लिए कत्ल करता था. हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे छोटी उम्र के सीरियल किलर की, जिसने मासूम उम्र में तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया. वजह बताई कि उसे ऐसा करने में मजा आता है. जिस पुलिस से बड़े अपराधी भी खौफ खाते हैं, उनके सामने वह बेखौफ होकर मुस्कराते हुए जवाब देता है. हर जवाब के बदले पुलिस से बिस्किट के रूप में रिश्वत लेता है.। बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना के मुसहरी गांव के इस बालक अमरजीत सदा पर आरोप है कि इसने आखिरी बार अपने ही गांव की छह महीने की बच्ची खुशबू को पत्थर मार-मार कर उसकी हत्या कर दी और फिर उसकी लाश एक खेत की मिट्टी से ढंक दी.। बात सन् 2007 की है, बिहार के बेगूसराय का मुसहरी गांव एक के बाद एक दो मासूम बच्चों की हत्याओं से दहल उठा. किसी को नहीं पता था कि इन कत्ल को कौन अंजाम दे रहा है. इसी बीच एक जवान शख्स का कत्ल हो जाता है. मामला पुलिस तक पहुंचता है. पुलिसिया छानबीन में जो तथ्य सामने आता है, उसे सुनकर पूरे गांव के लोग दंग रह जाते हैं. एक मासूम बच्चा इस वारदात को अंजाम दे रहा है.।
मिनी सीरियल किलर के रूप में चर्चित इस लड़के अमरजीत सदा के नाम का जिक्र आते ही उसके हमउम्र दोस्त कांप उठते हैं. उसने अपने गांव की छह महीने की बच्ची को पत्थर मार-मार कर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद उसकी लाश एक खेत में ले जाकर दफना दिया. वह बताता है कि उसे कत्ल करने में मजा आता है, इसलिए ऐसा करता है. उसने मजे के लिए ही तीनों कत्ल किए हैं.। पुलिस भी ऐसे बच्चे को देखकर दंग हो गई. जिस वर्दी को देखकर बड़े से बड़े अपराधी कांप उठते हैं, उनके सामने अमरजीत पर कोई फर्क नहीं पड़ता. भगवानपुर थाना प्रभारी ने उस वक्त कहा था कि उनके करियर में पहली बार ऐसे अपराधी से पाला पड़ा है. इसे वर्दी का कोई खौफ नहीं है. इस पर डांट का कोई असर नहीं होता. इसे न तो कोई गम है, न ही पश्चाताप. अमरजीत फिलहाल बाल सुधार गृह में है.।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *