मिठाइयां देकर सम्मानित कर नशा से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया

[object Promise]

कान्तिलाल मेघवाल की रिपोर्ट 

जालौर। दीपदानोत्सव करने से पहले गरीब परिवारों में जाकर मिठाईयां बांटी।। दीप्दानोउत्सव दिवस के शुभ अवसर पर मदर-फादर फाउंडेशन के चैयरमेन एवं संस्थापक अखिलेश कुमार गौतम के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान एवं मदर-फादर फाउंडेशन महिला विंग की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर इन्द्रा गौतम ने अपने घर के दीप जलाने से पहले गरीब परिवारों में जाकर मिठाइयां और दीपक देकर उनका मान-सम्मान बढाया।

अपनी  महिला टीम के साथ खुशियों में शामिल हुई। सभी के चेहरों पर खुशी की लहर थी। अंत मे सभी से नशा न करने की अपील भी की। इस अवसर पर फाउंडेशन के चैयरमेन एवं संस्थापक अखिलेश कुमार गौतम ने मिठाइयां देकर सम्मानित कर नशा से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया। फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार सोलंकी ने दीप्दानोउत्सव दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी।

ममता सोलंकी ने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस मौके अजय कुमार सोलंकी, ममता सोलंकी, अश्विनी मिन्ना, हर्ष गौतम,युवराज सोलंकी, हिमांशु गौतम, नन्ने मुन्ने बच्चे आदि उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *