महिला IPS अफसर ने सपना चौधरी के गाने पर मचाया धमाल, वीडियो वायरल

[object Promise]

नई दिल्ली। सपना चौधरी के डांस का हर कोई दीवाना है। दरअसल ऑल वुमन संपर्क सभा के तहत सुनो सहेली कार्यक्रम में सपना चौधरी का गाना बजते ही वहां पूरा माहौल बदल गया।

शुरुआत में तो स्टेज पर जो एक-दो महिला पुलिसकर्मी थीं उन्होंने ही डांस करना शुरू किया। लेकिन धीरे-धीरे स्टेज पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंची और जमकर नाचने लगीं।

इसके बाद जो हुआ वो गजब ही था। क्या देश, क्या विदेश जब सपना का मशहूर गाना तेरी आंख्या का यो काजल बजता है तो लोग सब कुछ भूलकर नाचने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली की महिला पुलिसकर्मियों के साथ।

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब स्टेज पर बजने लगा तेरी आंख्या का यो काजल। डांस करते-करते ही किसी महिला कर्मी ने आईपीएस बेनिता मेरी का हाथ पकड़कर नाचना शुरू कर दिया तो वहां पर अलग ही समां बंध गया।

आईपीएस के साथ ही दर्जनों महिला पुलिसकर्मियों ने इस गाने पर खूब ठुमके लगाए और खूब मजे किए। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने डांस का खूब लुत्फ उठाया। सपना के डांस के दीवाने लाखों लोग हैं और इन दिनों वह राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

कांग्रेस में आने-जाने से लेकर बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच वह कई बार दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मिल चुकी हैं। राजनीतिक पार्टी की शुरुआत सपना किसी भी पार्टी से करें लेकिन उनके डांस के लाखों फैन्स हैं और वह सपना को तेरी आंख्या का यो काजल जैसी ही और धमाकेदार गीतों में जरूर देखना चाहते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *