नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय कर्नाटक दौरे के दौरान अपनी सादगी का परिचय दिया। हुआ यूं कि तुमकुर में एक महिला को कृषि कर्मण अवार्ड ग्रहण करने के बाद महिला प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूने का प्रयास कर रही थी लेकिन उसे बीच में रोकते हुए पीएम मोदी उसके आगे झुक गए।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कृषि कर्मण अवार्ड ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अवॉर्ड पाने वाली कंचन वर्मा ने पहले पीएम का अभिवादन किया जिसका पीएम ने हाथ जोड़कर जवाब दिया। इसके तुरंत बाद कंचन ने पीएम के पैर छूने का प्रयास किया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और खुद उनके पैरों की ओर झुक गए।
जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।
इस घटना को वीडियो केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्विटर पर अपलोड करते हुए लिखा है कि “हर मां और बेटी का सम्मान! बेंगलुरु में जब एक महिला ने मोदी जी का चरण स्पर्श करना चाहा, तो उन्होंने न सिर्फ उसे ससम्मान रोका, बल्कि वे खुद महिला के चरण में झुक गए। यह वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि मोदी जी जो कहते हैं उसे अपने आचरण में उतारते भी हैं।
Leave a Reply