महिला के प्रेमी ने ही उतारा था मौत के घाट

[object Promise]
नवाबगंज/उन्नाव।
 अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बिचपरी गांव के समीप न्यू कमला होटल के पीछे भितरेपार गांव निवासी नेकराम पुत्र बलदेव की 35 वर्षीय पत्नी रोशनी उर्फ बबली का 17 फरवरी को शव बरामद हुआ था। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
[object Promise]मृतका के पति नेकराम ने गांव के ही प्रेम पुत्र राजकुमार व थाना क्षेत्र के बिचपरी गांव निवासी दयाशंकर पुत्र स्व श्रीकृष्ण के विरुद्ध पत्नी की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से दोनों अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह  दोनों को सर्विलांस टीम की मदद से अनामिका ढाबा के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तों ने पूछतांछ के दौरान बताया कि मृतका रोशनी से प्रेम लोध के प्रेम संबंध थे। 16 फरवरी को मृतका ने प्रेम को फोन कर कहा कि मेरा पति लखनऊ से आने वाला है हम लोग कहीं भाग चले । प्रेम ने उसे ऐसा करने से मना किया लेकिन वह नही मानी और घर से जेवर व पैसे लेकर चली आई। जिसके बाद प्रेम ने दयाशंकर को फोन कर भितरेपार बुलाया और उसी की मोटरसाइकिल पर मृतका को बिठाकर दिनभर घूमते रहे और मृतका को समझाते रहे। कि तुम्हारे बड़े बच्चें है ऐसा करना ठीक नही है तुम अनुसूचित  जाति की हो और मैं भी गैर बिरादरी   का हूँ एक साथ नही रह सकते। इतना समझाने के बाद भी जब वह नही मानी तो हम परेशान हो गए और उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाकर उसे न्यू कमला होटल के पीछे यूकेलिप्टस की बाग में आराम करने के बहाने ले गए। जहां पर हम लोगों ने रोशनी से जबरजस्ती घर से लाये जेवर व पैसे लूट लिए और रस्सी से उसका गला कसकर हत्या कर दी। घटना का अनावरण करते हुए सीओ हसनगंज राजकुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया है तथा दोनो की निशानदेही पर लूट किये हुए जेवर पैसे व मृतका का टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है। मुकदमे में एससी  एसटी एक्ट व लूट की धाराओं को बढ़ाकर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *