नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यकारिणी (CWC) की बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार सीडब्ल्यूसी ने शिवसेना संग गठबंधन को हरी झंडी दे दी है। कार्यकारिणी की बैठक के बाद महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने राकांपा के साथ अपनी बातचीत के बारे में सीडब्ल्यूसी को जानकारी दी है।
तीनों पार्टियों की शुक्रवार को मुंबई में एक बैठक प्रस्तावित है, जहां गठबंधन की घोषणा हो सकती है।
कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमें महाराष्ट्र में सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को नवीनतम राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। आज कांग्रेस-एनसीपी की चर्चा जारी रहेगी। मुझे लगता है, कल मुंबई में शायद हमारा फैसला होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, यह कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में उनके निवास पर हुई है। कांग्रेस की बैठक में केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, अहमद पटेल, एके एंटनी, महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद हैं।
आपको बताते जाए कि कांग्रेस-राकांपा के बीच बुधवार को पांच घंटे की लंबी बैठक चली थी, जो लगभग आधी रात खत्म हुई थी और उसके बाद फोन पर शिवसेना के साथ एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति बनी थी।
Leave a Reply