महाराष्ट्र : बैठक खत्म, चह्वाण बोले- स्थिर सरकार बनाएंगे जल्द ही

महाराष्ट्र : बैठक खत्म, चह्वाण बोले- स्थिर सरकार बनाएंगे जल्द ही

नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अभी तक स्थिति साफ होती नजर नहीं आ रही है। शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस काफी सोच विचार कर रही है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं ने बयान दिया है कि सरकार बनाने में शीघ्र निर्णय ले लेना चाहिए। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अपडेट…
– कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि राज्य में एक स्थिर सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच सकारात्मक बात हुई है।
– NCP लीडर नवाब मलिक ने कहा कि राज्य में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बिना स्थिर सरकार नहीं बन सकती है। राज्य में राष्ट्रपति शासन हटाना जरूरी है।

दिल्ली में एनसीपी मुखिया शरद पवार के आवास पर कांग्रेस-एनसीपी की मीटिंग खत्म।

    • शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने ने पार्टी के सभी 56 विधायकों को 22 नवंबर को अपने आवास मातोश्री पर 5 दिन के लिए बुलाया है। उन्हें आईडी या आधार कार्ड लेकर आने के लिए कहा गया है। शिवसेना के विधायक अब्दुल सत्तार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हमें 2 या 3 दिन तक रुकना होगा और इस बीच सरकार गठन का फैसला हो जाएगा। उम्मीद है कि उद्धव सीएम जरूर बनेंगे।
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद शरद पवार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को किसानों की समस्या के बारे में अवगत कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को अगले साल 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच होने वाले वंसत दादा सुगर इंस्टीट्यूट प्रोग्राम के लिए न्योता भी दिया है।

  • शरद पवार की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात खत्म हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पवार ने किसानों की समस्याओं को प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया गया है।

  • शरद पवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंच गए हैं। वे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय में मुलाकात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पवार किसानों की समस्याओं के लेकर मुलाकात कर रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है कि महाराष्ट्र की राजनीति पर भी चर्चा हाे सकती है।

-शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज मुलाकात होगी। लेकिन उन्होंने मिलने का विषय बताने से मना कर दिया।

  • शिवसेना के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार बनाने की प्रक्रिया अगले 5-6 दिनों में पूरी हो जाएगी और दिसंबर से पहले महाराष्ट्र में एक लोकप्रिय और मजबूत सरकार का गठन किया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर पिछले 10-15 दिनों में जो भी रुकावटें थीं, वे अब नहीं हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक आपको पता चल जाएगा कि सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। गुरुवार दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

-इलेक्टोनिक मीडिया के अनुसार, एनसीपी नेता शरद पवार आज साढे 12 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि ये मुलाकात किसानों की समस्या पर होगी। लेकिन यह हो नही सकता कि जिस प्रकार से महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीति हो रही है उस पर बात नहीं हूं। कल शरद पवार के घर पर चार भाजपा सांसदों ने भाेजन किया था। इसको लेकर नई तस्वीर दिखाई देने लगी है।

शिवसेना की नजरे आज कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की बैठक पर टिकी हुई है। क्योंकि उनकी स्थिति ज्यादा खराब होती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि शिवसेना की चीफ उद्धव ठाकरे शुक्रवार को अपने विधायकों से मिल उन्हें सरकार बनाने में हो रही देरी को लेकर जानकारी देंगे। आज शिवसेना के नेता संजय राउत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ट्वीट करते हुए लिखा है कि आहुति बाकी, यज्ञ अधूरा,अपनों के विघ्नों ने घेरा,अंतिम जय का वज्र बनाने, नव दधीचि हड्डियां गलाएं। आओ फिर से दिया जलाएं। इससे जानकारों का मानना है कि शिवसेना के तेवर ढीले पडते नजर आ रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *