‘महाठग’ बना शिक्षक, 14000 से ज्यादा लोगों के साथ की ठगी

[object Promise]

हैदराबाद. पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो पेशे से तो शिक्षक है लेकिन उसके कारनामें से बड़े-बड़े ठग भी पानी मांगने लगे. दरअसल हैदराबाद के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 14000 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी करने का आरोप लगा है. हैदराबाद पुलिस ने मेतुकु रविंदर नाम के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को 14 हजार से ज्यादा लोगों को 158 करोड़ रुपये का चुना लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि पेशे से शिक्षक मेतुकु रविंदर अपने एक स्टूडेंट की बनाई कंपनी सन परिवार ग्रुप का सीईओ था और एक पोंजी स्कीम के जरिए उसने लोगों को ठग रहा था. उसका शिकार होने वालों में ज्यादातर किसान और मजदूर गांववाले ही हैं. गुरुवार को जब एक पीड़ित हैदराबाद पुलिस के पास पहुंचा, तब इस घोटाले का खुलासा हुआ. रविंदर सिद्दीपेट जिले के एक अपर प्राइमरी स्कूल में तेलुगु भाषा का टीचर था और जून महीने से लंबी छुट्टी पर था.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमारी प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह इस साल जून महीने से लोगों को ठग रहा था.’ एक शख्स ने करीब 1 लाख रुपये का निवेश किया था. उसे जब ठगे जाने का अहसास हुआ तो वह पुलिस के पास पहुंचा. उसकी शिकायत पर पुलिस ने रविंदर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. हैदराबाद पुलिस के मुताबिक ‘वह तेजी से आगे बढ़ना चाहता था इसलिए उसने एक फेक स्कीम लॉन्च की जिसमें लोगों को हर महीने 6 पर्सेंट रिटर्न देने का वादा किया.

एक समय उसने 72 पर्सेंट तक रिटर्न दिया जिससे लोग उसके जाल में फंसते चले गए. ‘पुलिस ने कंपनी के अलग-अलग बैंक अकाउंट में पड़े करीब 14 करोड़ रुपयों को सीज करने आदेश दिया है. पुलिस ने बताया, ‘रविंदर इस स्कीम के जरिए मिले पैसों से जमीनें खरीदता था और अपने एजेंट्स को ज्यादा से ज्यादा कस्टमर लाने पर फॉरेन ट्रिप का ऑफर देता था.’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *