मस्जिद गए 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया, 99 में कोरोना के लक्षण

[object Promise]

दिल्ली में कोरोना वायरस LIVE: अबतक 72 केस, 80 कोरोना संदिग्ध भर्ती, सभी अपडेट्स

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले सोमवार सुबह तक 72 हैं। इस बीच खबर है कि लोकनायक अस्पताल में 80 लोगों को भर्ती करवाया गया है। सभी कोरोना संदिग्ध हैं। ये सभी लोग जमात के लिए वहां पहुंचे थे। इनमें 6 केस कंफर्म हैं। इससे पहले RML की नर्स को बुखार के बाद हॉस्पिटल स्टाफ के 14 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया था।

एम्स में काम करनेवाले यूनिटी ऑफ एलीड हेल्थकेयर प्रफेशनल के लोगों ने अपनी एक दिन की सैलरी पीएम केयर फंड में दान की। लॉकडाउन को कैसे कड़ाई से लागू किया जाए, इसपर उपराज्यपाल अनिल बैजल और अरविंद केजरीवाल ने विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की।

 

ललित होटल में रहेंगे डॉक्टर, दिल्ली सरकार देगी पैसा
कोरोना वायरस से लड़ने में मदद कर रहे डॉक्टर होटल ललित में रहेंगे। इसके लिए 100 कमरे लिए गए। जीबी पंत और लोक नायक हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के रहने का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

80 भर्ती, सभी कोरोना संदिग्ध
दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में 80 लोगों को भर्ती करवाया गया है। सभी कोरोना संदिग्ध बताए जा रहे हैं। अस्पताल के मुताबिक सभी लोग जमात के लिए दो अलग-अलग मस्जिदों में पहुंचे थे। इनमें सउदी अरब जैसे देशों के लोग भी शामिल हैं। पहले इन्हें आरएमएल ले जाया गया था लेकिन वहां जगह ना होने के कारण लोकनायक भेज दिया गया। एक महीना पहले निजामुद्दीन मस्जिद में किसी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें शामिल 6 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके चलते 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया है और 1000 लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। जिन 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, उनमें से 99 में कोरोना के लक्षण मिले हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *