मनीष सिसोदिया संभालेंगे गोपाल राय का मंत्रालय, इलाज के लिए गए मुंबई

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभालेंगे। गोपाल राय करीब 20 दिन के लिए इलाज कराने मुंबई गए हैं। वर्षो पहले उन्हें रीढ़ की हड्डी में गोली लगी थी, जिस कारण इस समय उनकी रीढ़ में दर्द बढ़ बढ़ गया है। दिल्ली सरकार में श्रममंत्री गोपाल राय के कार्यालय द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि उनकी रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट का अभी और उपचार किया जाना है। यही इलाज कराने के लिए वह मुंबई गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनके सभी विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय इससे पहले कोरोना वायरस की चपेट में भी आ चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 26 नवंबर को गोपाल राय दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे।

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने 26 नवंबर को एक ट्वीट के जरिए तब जानकारी साझा करते हुए कहा था, “मुझमें कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद मैंने टेस्ट कराया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।”

हालांकि कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गोपाल राय ने वापस श्रम मंत्रालय समेत अपने अन्य विभागों का कार्य संभाल लिया था। अब एक बार फिर अगले 20 दिनों तक वह अपने विभागों से दूर रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *