मतपेटी खुली तो मतपत्र देखकर कर्मचारी रह गए दंग, जाने क्या है मामला

[object Promise]

बरेली, बरेली- मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर हुए मतदान के बाद संजय कम्युनिटी हॉल में मतगणना हो रही है। मतगणना के लिए जब मतपेटियों को खोला गया तो मतगणना कार्मिक यह देखकर दंग रह गए कि मतपत्रों के साथ 50 – 50 के दो नोट भी लगे हुए थे। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कमिश्नर और डीएम को दी। अधिकारी मान रहे हैं कि मतपत्रों के दौरान भूल से यह रुपये मतपेटी में रह गए जो मतपेटी खोलने के दौरान मिले।

[object Promise]
बरेली- मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर हुए मतदान के बाद संजय कम्युनिटी हॉल में मतगणना हो रही है। मतगणना के लिए जब मतपेटियों को खोला गया तो मतगणना कार्मिक यह देखकर दंग रह गए कि मतपत्रों के साथ 50 – 50 के दो नोट भी लगे हुए थे।

 

मतपेटियों से मतपत्रों को छांटकर निरस्त मतपत्रो को अलग करने का काम हो रहा है। कार्मिक टेबलों पर मतपत्रों के बंडलों को पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। निर्धारित एजेंटों के साथ भाजपा, सपा, कांग्रेस के उम्मीदवार संजय कम्युनिटी हॉल में ही मौजूद हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए गए हैं। काउंटिंग सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में चल रही है।

पहली दिसंबर को हुए मतदान में बरेली और मुरादाबाद में 73.48 फीसद मतदान हुआ था। चुनावी मैदान में यूं तो 15 प्रत्‍याशी हैं, लेकिन मुकाबला पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो, कांग्रेस प्रत्याशी मेहंदी हसन और निर्दलीय डॉ. विनय खंडेलवाल के बीच माना जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *