भुगतान के लिए सरपंच संघ ने किया नागौर जिला परिषद सीईओ का घेराव

भुगतान के लिए सरपंच संघ ने किया नागौर जिला परिषद सीईओ का घेराव

 

 

नागौर जिले में मनरेगा सहित अन्य कामों का अटका हुआ भुगतान करवाने की मांग को लेकर सोमवार को जिले के सरपंच लामबंद्द हो गए. सरपंचों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और एडीएम को मांगपत्र सौंपा.

इसके बाद सभी सरपंच जिला परिषद सीईओ के कार्यालय पहुंचे और सीईओ केसर लाल मीणा का घेराव कर अपनी बात रखी. इस दौरान सरपंचों ने जमकर नाराजगी जताई. सरपंचों ने सीईओ से कहा कि जल्द से जल्द अटके हुए पैसे का भुगतान किया जाए ताकि ठेकेदार सामग्री का भुगतान कर सकें.

सरपंचों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं होता है तो वे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित ग्राम पंचायतों को मिले हुए सभी कार्यों को ठप कर देंगे. वहीं मनरेगा के तहत कच्चे व पक्के निर्माण कार्यों के 60-40 के अनुपात बिगड़ने के पीछे भी सरपंचों ने अधिकारियों को ही जिम्मेदार बताया.

सरपंचों ने कहा कि जिस वित्तीय वर्ष में कार्य पूरा हुआ हो उसे उसी में माना जाए. जबकि वर्तमान में भुगतान के वित्तीय वर्ष में कार्य को पूर्ण माना जा रहा है. जिससे कच्चे व पक्के कार्यो का  60-40 का अनुपात गड़बड़ हो रहा है और अधिकारी भुगतान को अटका देते हैं. सरपंचों ने सीईओ व एसीईओ से जमकर बहस की.(रिपोर्ट- महेंद्र )

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *