भीड़ ने घेरा थाने को, बंद रखे गए है हैदराबाद दुष्कर्म और मर्डर के आरोपी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भीड़ ने घेरा थाने को, बंद रखे गए है हैदराबाद दुष्कर्म और मर्डर के आरोपी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नई दिल्ली। हैदराबाद के जिस थाने में महिला डॉक्टर से रेप, हत्या के आरोपियों को रखा गया है, वहां भीड़ जमा हो गई। लोग थाने में घुसने कोशिश कर रहे थे। बेहद मुश्किल से लोगों को पुलिस ने समझाया है। मौके पर जमा भीड़ ‘हमें न्याय चाहिए’ का नारा लगा रहे थे। शादनगर कस्बे में पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे।

वहां पर लोग काफी उग्र हो गए हैं। पुलिस वहां पर लाठी चार्ज कर दिया है। वहीं दिल्ली में भी आज कई स्थानों पर छात्रों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। तेलंगाना के गवर्नर डॉ.तमिलिसाई साउंडराजन आज हैदराबाद में कथित तौर पर महिला पशु चिकित्सक के परिवार से मिली है। उनको ढांढस बंधाया और आरोपियों पर कथित कार्रवाई का आश्वसन दिया।
पशु चिकित्सक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या की घटना से आक्रोशित लोगों ने शादनगर कस्बे में एक पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इसी पुलिस थाने में चार आरोपियों को रखा गया है। हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर इस कस्बे के पुलिस थाने के सामने ‘हमें न्याय चाहिए’ का नारा लगाते हुए स्थानीय निवासियों ने धरना दिया, जिसमें महिलाएं और छात्र भी शामिल थे। वे आरोपियों को बिना पूछताछ और बिना सुनवाई के जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन जैसे अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है, और इन्हें ‘एनकाउंटर’ में मार देना चाहिए।

वहीं पुलिस ने भी थाने के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी है, ताकि आरोपियों को कोर्ट ले जाते वक्त कोई अवांछित घटना नहीं घटे। अनु दुबे नाम की एक छात्रा को इसी मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन करने पर पार्ल्यामेंट स्ट्रीट थाने में हिरासत में ले लिया गया। छात्रा का आरोप है कि उसे 4 घंटे से अधिक वक्त तक पुलिस स्टेशन में रखा गया। इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।अनु पर दिल्ली पुलिस के द्वारा मारपीट करने की भी बात सामने आ रही है। उसको तीन महिला कांस्टेबल ने पीटा है।

आपको बताते जाए कि हैदराबाद में 27 साल की महिला पशु चिकित्सक का शव एक टोल प्लाजा के पास मिला है। महिला डॉक्टर बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थी। महिला डॉक्टर ने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास ही पार्क कर दिया था। रात में जब वह वापस लौटी तो उसकी स्कूटी पंक्चर मिली। फिर महिला डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन किया और इसके बारे में जानकारी दी। इस पर बहन ने महिला डॉक्टर को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी। महिला डॉक्टर ने यह भी कहा कि कुछ लोग सहायता करने की पेशकश कर रहे हैं। फिर इसके बाद महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *