‘भारत माता’ अब नहीं ढकी जाएगी, हिन्दुओं के विरोध से झुका प्रशासन

[object Promise]

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भारत माता की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद उसे ढक दिया गया था। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। पूर्व सांसद और भाजपा नेता तरुण विजय ने जानकारी दी है कि अब भारत माता की प्रतिमा पर से कवर हटा दिया गया है, और इस तरह से हिन्दुओं की जीत हुई है। उन्होंने बताया कि कन्याकुमारी के कलक्टर ने प्रतिमा के कवर को हटाने का आदेश दिया है।
उन्होंने जानकारी दी कि भारत माता के लिए लड़े जा रहे युद्ध को हमने जीत लिया है। रविवार (मई 24, 2020) देर रात ही कलक्टर ने आदेश दिया कि भारत माता की प्रतिमा को पहले की तरह यथावत रखा जाए। सोमवार को सुबह 10 बजे इस आदेश के आलोक में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। साथ ही ‘भारत माता पूजन’ का भी कार्यक्रम किया जाएगा। तरुण विजय ने पुलिस से क़ानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की माँग की।

सोशल मीडिया में लोगों ने इस आदेश का जश्न मनाते हुए कहा कि अगर जनता ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है, बस एक होकर आवाज़ उठाने की देरी है। बता दें कि ये वाकया इस्साकि अम्मान मंदिर का है, जहाँ कुछ मिशनरियों के दबाव में आकर जिला प्रशासन द्वारा भारत माता की प्रतिमा ढकने की बात कही जा रही थी। चेन्नई में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ‘इंदु मक्कल कच्ची’ ने भारत माता की तस्वीरों का वितरण किया।

संस्था के अध्यक्ष अर्जुन सम्पत ने कहा कि भारत माता सम्पूर्ण देशवासियों की माँ है। उन्होंने ईसाईयों पर राष्ट्रहित के मुद्दों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से भाजपा नेताओं सहित कई संस्थाओं ने अपील की थी, जिसके बाद इसे अनकवर करने का फ़ैसला लिया गया। उस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि वो 200 वर्ष पुराना है। वो ज़मीन एक प्राइवेट प्रॉपर्टी है और वहाँ तिरंगे की साड़ी में लिपटी भारत माँ की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

हाल ही में जब अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए की धनराशि दान की थी, तब उन्होंने कहा था कि ये उनकी माँ की तरफ़ से भारत माता के लिए हैं, जिन्होंने उन्हें इतना कुछ दिया है। इसी वर्ष मार्च में जम्मू कश्मीर के सिटी चौक का नाम बदल कर ‘भारत माता चौक’ कर दिया गया था। हालाँकि, लिबरल गैंग ‘भारत माता की जय’ बोलने वालों को गुंडा तक भी कहता रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *