भारत ने सिख युवक की पेशावर में हत्या पर पाकिस्तान की निंदा की

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत ने रविवार को पेशावर में एक सिख युवक की हत्या को लेकर पाकिस्तान की निंदा की। मुस्लिम भीड़ द्वारा ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले और अपहरण के बाद एक नाबालिग सिख लड़की के धर्म परिवर्तन के कुछ दिन बाद यह घटना हुई है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत पेशावर में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के सदस्य की हत्या की कड़ी निंदा करता है, जो ननकाना साहिब में गुरुद्वारा पर हुए हमले व सिख लड़की जगजीत कौर के अपहरण व जबरन धर्म परिवर्तन व शादी के अनसुलझे मामले के बाद घटित हुआ है।”

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर मुस्लिम भीड़ द्वारा हमला करने के दो दिन बाद सिख समुदाय के एक सदस्य परविंदर सिंह की पेशावर में ‘अज्ञात’ बंदूकधारियों द्वारा हत्या कर दी गई।

पेशावर स्थित सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि परविंदर सिंह एक स्थानीय पत्रकार हरमीत सिंह के छोटे भाई थे।

विदेश मंत्रालय ने इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान सरकार से अपराधियों को गिरफ्तार करने और सख्त सजा देने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।

बयान में कहा गया, “भारत ने पाकिस्तान सरकार से टालमटोल बंद करने और जघन्य कृत्य के अपराधियों को गिरफ्तार करने व सजा देने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।”

इसमें भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए पाकिस्तानी सरकार की आलोचना की गई है। दरअसल रविवार को एक ट्वीट में इमरान खान ने ननकाना साहिब की घटना की निंदा करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “पाकिस्तान सरकार को अन्य देशों को उपदेश देने के बजाय अपने देश के अल्पसंख्यकों के बचाव के लिए कार्य करना चाहिए।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *