[object Promise]
नई दिल्ली, एएनआइ। भारत ने आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Island) क्षेत्र से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल (BrahMos supersonic cruise missile) के लैंड अटैक वर्जन का टेस्ट किया, जो बेहद कामयाब रहा। मिसाइल का टारगेट वहां मौजूद एक अन्य द्वीप पर था।
बता दें कि भारत चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच अपनी ताकत में इजाफा करने में जुटा हुआ है। भारत लगातार क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। जिसमें उसे सफलता भी मिल रही है। पहले जितने परीक्षण पूरे साल में हुआ करते थे, उससे ज्यादा परीक्षण गत दो से तीन माह के भीतर हो चुके हैं।
Leave a Reply