भारत ने फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का किया वीजा रद्द, कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 61 हो गई

भारत ने फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का किया वीजा रद्द, कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 61 हो गई

नई दिल्ली। केरल में आठ, कर्नाटक और महाराष्ट्र के पुणे में तीन-तीन नए मामले आने के बाद देश में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। इसी बीच दो रोगियों के इलाज के लिए भारत में पहली बार दो एंटी-एचआईवी दवाओं का साथ में इस्तेमाल किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना के 50 मामलों की पुष्टी कर दी गई है जबकि शेष मरीजों की जांच की जा रही है।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कुल चार व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन नए मामले हैं। महराष्ट्र के पुणे में भी तीन व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक दिन पहले वहां दो मामले दर्ज किए गए थे। सुबह में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक सैन्य परिवहन विमान कोरोना वायरस प्रभावित देशों में शामिल ईरान से 58 भारतीय नागरिकों को लेकर वापस लौटा।

विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को गाजियाबाद के नजदीक हिंडन एयरबेस से सोमवार की शाम तेहरान भेजा गया था। वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने कहा कि विमान से 25 पुरुषों, 31 महिलाओं और दो बच्चों को वापस लाया गया। इसने 529 भारतीयों के लार के नमूने भी प्रयोगशाला जांच के लिए लाए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि ईरान से लौटे भारतीय नागरिकों को हिंडन में एक चिकित्सा केंद्र में पृथक रखा गया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सरकार ईरान से और अधिक भारतीयों को वापस लाने पर काम कर रही है। केरल में कोरोना वायरस के आठ नए मामलों की मंगलवार को पुष्टि होने के साथ राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इस बीच, राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने की कोशिश के तहत शैक्षणिक संस्थानों और सिनेमाघरों को बंद करने सहित कई पाबंदियां लगाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि कम से कम 1,116 लोग, अगल-अलग अस्पतालों के 149 वार्डों में निगरानी में रखे गए हैं, जबकि 967 को घर में अलग से रखा गया है। इसी बीच, जयपुर में लोपिनावीर और रीटोनावीर दवाइयां एक साथ एक बुजुर्ग इतालवी दंपति को दी गई, जिनका एसएमस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। श्रीरामुलू ने मंगलवार को ट्वीट किया, अभी तक चार लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों को अलग रखा गया है.उन्होंने आम आदमी से अपील की कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सभी संभव उपाए करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *