नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कांसिन मैडीसन और वैक्सान निर्माता कंपनी फ्लूजेन के वायरोलॉजिस्ट ने भारत बायोटेक के साथ मिलकर इस जानलेवा वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन बनाने का काम कर रही है। इस वैक्सीन को कोरोफ्लू नाम दिया गया है। कंपनी ने इसके निर्माण करने के लिए परीक्षण शुरू कर दिया है। भारत बायोटेक ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोरोफ्लू वैक्सीन, फ्लूजेन कंपनी की फ्लू वैक्सीन एम2एसआर के आधार पर विकसित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है फ्लू की एमटूएसआर वैक्सीन यूनिवर्सिटी आफ विस्कांसिन-मैडीसन के वाइरोलाजिस्ट और वैक्सीन निर्माता कंपनी फ्लूजेन के संस्थापकों योशिरो कावाओका व गैब्रियेल न्यूमैन ने ईजाद की थी।
कोरो-वैक के नाम से तैयार हुआ टीका
टीका बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने कोरोना वायरस से लड़ने वाला टीका खोज लिया है. कंपनी के चेयरमैन डॉ. कृष्णा ऐल्ला ने बताया कि देश कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपना टीका तैयार कर लिया है। ये देश का पहला टीका है जो कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने में पूरी तरह से सफल है। इस टीके का नाम कोरो-वैक (Coro-Vac) रखा गया है। वायरस से बचाने के लिए इस नाक में डाला जाएगा. दवा इतनी प्रभावी है कि सामान्य फ्लू होने पर भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।
जल्दी तैयार करने के लिए सीधे अमेरिका में हो रहा ट्रायल
डॉ. एल्ला ने आगे बताया कि कंपनी ने इस टीके के क्लिनिकल ट्रायल (Clinical Trial) को सीधे अमेरिका में करना शुरू किया है। अमेरिका में जानवर और इंसानों के ट्रायल एक साथ होते हैं। इसकी वजह से टीके की सुरक्षा मानकों की मंजूरी लेने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। एक बार अमेरिका में सुरक्षा मानकों पर मंजूरी मिलने के बाद इस टीके को लॉन्च कर दिया जाएगा।
टीका के सभी शोध लगभग पूरे होने वाले हैं । जल्द ये टीका भारत समेत पूरी दुनिया में लोगों की जान बचाने में मददगार साबित होगा। माना जा रहा है कि अभी कोरोना की वैक्सीन आने में लंबा वक्त लग सकता है। यही कारण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाने का सुझाव दिया है।
महामारी के टीके बनाने में एक्सपर्ट है ये देसी कंपनी
बताते चलें कि दुनिया के कई बड़ी महामारी बीमारियों के लिए हमारे देश की ये कंपनी अव्वल रही है. जब दुनिया में जिका (Zika) वायरस का संक्रमण फैला तो भारत बायोटेक ने ही दुनिया को इस बीमारी से बचाने का पहला टीका उपलब्ध कराया था. इसी तरह H1N1 इंफ्लुएंजा संक्रमण का भी सबसे जल्दी टीका इस कंपनी ने तैयार किया था.
बता दें कि कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज महाराष्ट्र में 47, उत्तर प्रदेश के आगरा में 25, राजस्थान में 19, गुजरात में 10, मध्यप्रदेश में छह और गोवा में एक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु में एक-एक और मध्यप्रदेश में तीन की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2902 हो गई है। इनमें 2650 सक्रिय हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 183 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 68 लोगों की मौत हुई है।
Leave a Reply