नई दिल्ली। कोरोना वायरस से जूझ रही दुनिया एक-दूसरे एकजुटता दिखा रही है। स्विट्जरलैंड (Switzerland) ने अपने देश की सबसे ऊंची चोटी को तिरंगे से चमका दिया । स्विट्जरलैंड के ऑल्पस के मैटरहॉर्न पर्वत पर ये तिरंगा (Indian Tricolor) फहराया गया। इस तिरंगे का साइज़ करीब एक हज़ार मीटर था। रात में स्विट्जरलैंड का ये पर्वत भारतीय रंग में पूरी तरह डूबा दिखाई दिया। पर्वत पर तिरंगा लाइट के जरिए चमकाया गया। इसके साथ ही स्विट्जरलैंड ने कहा कि हम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे भारत और हर भारतीय के साथ हैं ।
स्विट्जरलैंड द्वारा भारत से इस तरह आत्मीयता दिखाने और तिरंगे को ऊँचा स्थान देने की देश में तारीफ़ हो रही है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसे लेकर तारीफ़ की है । पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई में हम सब साथ हैं। इस जंग में इंसानियत ही जीतेगी।
The world is fighting COVID-19 together.
Humanity will surely overcome this pandemic. https://t.co/7Kgwp1TU6A
— Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2020
हराए जाने को लेकर ट्विटर पर स्विट्जरलैंड ट्रेंड कर रहा है. लोग देश के लिए इसे सम्मान बता रहे हैं । लोग स्विट्जरलैंड का शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं। मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है और इस पर्वत के सामने की अपनी पुरानी तस्वीर भी साझा की है। इस पर्वत की ऊंचाई 4,478 फीट है । ये स्विट्जरलैंड ही नहीं यूरोप के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से एक है. इसे ग्रेट माउंटेन भी कहा जाता है।
Leave a Reply