[object Promise]
नई दिल्ली, एएनआइ। भारत और पाकिस्तान ने आज आपस में परमाणु प्रतिष्ठानों(Nuclear Installations) और सुविधाओं की लिस्ट साझा की है।
भारत के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत और पाकिस्तान ने आज नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह प्रक्रिया परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के खिलाफ हमले की निषेध संधि (Prohibition of Attack against Nuclear Installations and Facilities between India & Pakistan) के तहत पूरी की गई।
Leave a Reply