भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, दो पाक सैनिक मारे गए

[object Promise]

श्रीनगर। पाकिस्तान को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। इसमें दो पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने की सूचना है। आपको बताते जाए कि उरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड जवाब देने पर पाकिस्तान ने माना है कि उसके दो जवान मारे गए हैं।

इससे पहले बुधवार को रामपुर सेक्टर में भारतीय सेना के एक जेसीओ शहीद हो गया था। एलओसी के पास हो रही गोलीबारी में एक महिला की भी मौत हो गई थी। बुधवार को जारी पाकिस्तान की इस कायराना हरकत पर भारतीय सेना ने भारी गोलाबारी करते हुए करारा जवाब दे दिया है। भारत की ओर से दागे गए मोर्टार और भारी गोलाबारी में पाकिस्तानी ठिकानों का भी नुकसान होने के समाचार मिले हैं। पाकिस्तान ने माना है कि पीओके के देवा सेक्टर में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

भारतीय सेना के एक सूबेदार भी शहीद हो गया है। पाकिस्तानी सेना ने बारामुला जिले के कई सेक्टरों में कई नागरिक और रक्षा ठिकानों को हल्के हथियारों से भी निशाना बनाया। तोपों से हुई गोलाबारी के कारण नियंत्रण रेखा के इस पार भीतरी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में खौफ का माहौल पैदा हो गया।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *