भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उषा सिरोही ने किया नामांकन

[object Promise]

बुलंदशहर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी उषा सिरोही के नामांकन सभा हर्ष जेटली गार्डन मोतीबाग पर हुई जो कि प्रत्याशी का कार्यालय भी है। नामांकन सभा होने से पहले प्रत्याशी ने अपने पुत्रों विनय सिरोही एवं दिग्विजय सिरोही के साथ विधि विधान से पूजन एवं यज्ञ किया एवं प्रभु से अपनी जीत की कामना की। संगठन में ही शक्ति है आज इस सभा में यह चरितार्थ होते हुए देखा। जितने भी भाजपा बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव पर टिकट मांग रहे थे आज उन सभी ने पार्टी के हित में जाकर अपना समर्थन उषा सिरोही के पक्ष में दिया एवं खुशी खुशी चुनाव लड़ाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

नामांकन सभा की अध्यक्षता स्याना विधायक देवेंद्र लोधी ने की एवं संचालन जिला महामंत्री संजय गुर्जर ने किया। सभा में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, निवर्तमान प्रदेश मंत्री वाई पी सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परमिंदर जांगड़ा, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, सांसद बुलंदशहर भोला सिंह, विधायक संजय शर्मा अनूप शहर, विजेंद्र सिंह खुर्जा, जिला महामंत्री अजय त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, डीके शर्मा मुंशीलाल गौतम,नागेंद्र प्रधान, सुंदर पाल सिंह तेवतिया, प्रताप चौधरी, गौरव मित्तल,कुलदीप चौधरी, डंबर सिंह प्रधान, सत्येंद्र पाल सिंह, इंद्रमोहन लोधी,राजीव लोधी आदि प्रमुख रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *