भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे को साले ने साजिशन मारी गोली, साल भर पहले की थी लव मैरेज

[object Promise]

लखनऊ । राजधानी के मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई घायल आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। भाजपा सांसद का बेटा आयुष छठा मील में अपने साले के साथ देर रात टहलने निकले थे, इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उन्हें गोली लग गई। पुलिस का दावा है कि आयुष के लाइसेंसी असलहे से ही गोली चली है, पुलिस आयुष के साले आदर्श (पत्नी का भाई) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अनुसार कि यह घटना रात के करीब 2 बजकर 10 मिनट पर हुई, पहले बताया गया कि सांसद के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई, अब तक की तहकीकात में पता चला है कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने गोली चलाई।

डीके ठाकुर ने बताया जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे हमने रिकवर कर लिया है, पिछले साल सांसद के बेटे ने लव मैरिज की थी। उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहे थे, घटना को लेकर तहकीकात जारी है। आयुष को गोली लगने की जानकारी मिलते ही सांसद कौशल किशोर पत्नी जयदेवी के साथ आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। आयुष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी कि जिस स्थान पर आयुष को गोली मारने की बात बताई गई वहां लगे सीसी कैमरे में कोई अन्य नजर नहीं आया। पुलिस ने आयुष के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी बात बता दी।

छानबीन में पता चला कि सांसद पुत्र के कहने पर उनके साले ने गोली चलाई थी। आयुष अपने विरोधियों को फंसाना चाहता था। फिलहाल पुलिस इस मामले में आयुष के साले से पूछताछ कर रही है। आयुष के साले के पास से असलहा भी बरामद कर लिया गया है।

आयुष के साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कहा कि सांसद के बेटे ने कहा था कि किसी को फंसाना है चंदन गुप्ता, मनीष जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह से कोई दुश्मनी थी, इसलिए इन लोगों को फंसाने के लिए साजिश रची गयी। साजघ्शि के तहत हमला करवाकर उनके खिघ्लाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने का प्लान था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *