भाजपा सांसद उदित राज ने दिखाए बगावती तेवर!

[object Promise]

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की सीट से भाजपा के सांसद उदित राज ने अब तक टिकट की सूची में अपने नाम का घोषणा न होने को लेकर नाराजगी जतायी है। उदित राज ने ट्वीट कर कहा कि मैंने अपनी पार्टी विलय की, पूरे देश से मेरे करोड़ों समर्थक मेरे टिकट को लेकर बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि मेरे समर्थकों ने आज शाम 4 बजे तक इंतजार करने को कहा है।

बता दें कि बीजेपी ने रविवार को दिल्ली की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। जबकि तीन सीटों पर अभी भी घोषणा किए जाने का इंतजार है। भाजपा ने दिल्ली की चांदनी चौक सीट से डॉक्टर हर्षवर्धन, उत्तर-पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधुड़ी को टिकट दिया है। पार्टी ने अभी तक पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से टिकट का ऐलान नहीं किया है।

उदित राज ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने अपनी पार्टी बीजेपी में विलय की, पेरू देश से मेरे करोड़ों समर्थक मेरे टिकट को लेकर बेचैन हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से अभी तक मेरा नाम घोषित नहीं किया गया। मेरे समर्थकों ने आज शाम 4 बजे तक इंतजार करने को कहा है।’ सांसद ने कहा, ‘आखिर में मैं बीजेपी से उम्मीद करता हूं कि वह दलितों को धोखा नहीं देगी।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *