भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया विश्वासघात-राजकुमार सिंह

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

कुशीनगर : कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि विधेयकों को लेकर किसानों के द्वारा किए जा रहे भारी विरोध के बावजूद मोदी सरकार के द्वारा किसान विरोधी बिलों को राज्यसभा में पास कराना घोर निंदनीय है.यह किसान विरोधी बिल है.जिसे मोदी सरकार अब तक का सबसे बड़ा कृषि सुधार कानून बता रही है.असल मे वह कृषि सुधार कानून नहीं बल्कि देश के किसानों के लिए एक काला कानून है. सोमवार को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह पत्रकारों से मुखातिब हो प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे ।

श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ऐसी विधेयकों से साफ जाहिर होता है , कि वह केवल अपने आलीशान कार्यालय बनवाने के लिए ही सत्ता में आए हैं.और अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए सत्ता में आए हैं. ना ही उन्हें देश के युवा वर्ग की कोई चिंता है. और ना ही किसानों की. उन्होंने कहा कि युवा और किसान इस देश के मजबूत स्तंभ है.आज का यह दौर काले अक्षरों में लिखा जाएगा कि जब किसान कोरोना महामारी में एक मजबूत आधार बने तो सत्ता में बैठे सत्ताधीश किसानों की हत्या करने का कानून बना दिए।

श्री सिंह ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है.और केंद्र सरकार देश के अन्नदाता पर कुठाराघात करने जा रही है.लेकिन कांग्रेस पार्टी किसानों का दमन और उन्हें प्रताड़ित न हीं होने देगी.कांग्रेस पार्टी किसानों और युवाओं की लड़ाई हमेसा से लड़ती आई है और लड़ती रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *