श्रीनगर : उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनावों में बीजेपी के खराब प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने ही एक ट्वीट का हवाला देते हुए बीजेपी पर तंज कसा कि भाजपा के मेरे प्यारे दोस्तों, मुझे गलत साबित करने के लिए कठिन श्रम और लगातार प्रयास करने के लिए आपका शुक्रिया! मैं सच्चे मन से आपका कृतज्ञ हूं। आपका विपक्षी साथी।
गोरखपुर ने अगस्त में मरे बच्चों को दी उपचुनाव में श्रद्धांजलि
दरअसल, उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी दलों के लचर रवैये को देखते हुए एक साल पहले 10 मार्च, 2017 को ट्वीट किया था कि इस हिसाब से तो हमलोगों (विपक्षी दलों) को वर्ष 2019 (लोकसभा चुनाव) के बारे में भूल जाना चाहिए और 2024 की योजना अभी से बनानी शुरू कर देनी चाहिए।
41 लाख बैंक अकाउंट SBI ने किए बंद, जानियें इसमें कहीं आपका खाता तो नहीं
भाजपा को गोरखपुर, फूलपुर (उत्तर प्रदेश) और अररिया (बिहार) लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों में झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी और अररिया में विपक्षी राजद का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उमर अब्दुल्ला ने इससे पहले एक और ट्वीट कर राजद नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती को बधाई दी थी।
उन्होंने लिखा कि बेहतरीन (चुनाव) परिणाम के लिए तेजस्वी यादव और मीसा भारती को बधाई। डिनर (सोनिया गांधी द्वारा दिल्ली में 13 मार्च को विपक्षी दलों को दिया गया रात्रिभोज) पर आप दोनों से मुलाकात बेहतरीन रही थी।
Leave a Reply